बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ता को मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोका गया!

बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ता को मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोका गया!

कूचबिहार में एक शख्स को बीजेपी कार्यकर्ता होने के चलते मस्जिद में कथित तौर पर नमाज पढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा है।

आरोप है कि रुहुल अमिन नाम के शख्स को मस्जिद में जाने से इसलिए रोक दिया गया कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अमीन को लाठी डंडों से मारने की धमकी भी दी गई. बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी पर निशाना साधा जिसमें रुहुल अमिन भी मौजूद था।

ज़ी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, बीजेपी जिलाध्यक्ष मालती राभा ने कहा कि की तृणमूल बीजेपी को सांप्रदायिक कहती है लेकिन बीजेपी विभाजन और सांप्रदायिकता के आधार पर राजनीती नहीं करती और साथ ही उन्होंने यह भी कहा की तृणमूल सांप्रदायिक राजनीती में विश्वास रखती है जिसका सबूत आज साफ़ हो गया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں