बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM!

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM!

असदुद्दीन ओवैसी अब बिहार में पांव जमाने की कोशिश में हैं। की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन बिहार की सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए एआइएमआइएम बिहार में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन कर सकता है। इसकी जानकारी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष अख्तरुल इमान ने की है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, अख्तरुल इमान ने कहा कि एआइएमआइएम बिहार के सीमांचल क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय है। बीते विधानसभा चुनाव (2015) में भी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार दिए थे। हालांकि, उनकी हार हो गई। अब पार्टी बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी अपने प्रभाव का विस्तार करेगी। एआइएमआइएम बिहार में समान विचार वाले दलों के साथ गठबंधन बना कर भी चुनाव लड़ सकती है।

अख्तरुल इमान ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आज वे उस भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहे हैं, जिसके खिलाफ 2015 का विधानसभा चुनाव लड़े थे। नीतीश कुमार ने नेताओं को ही नहीं, बल्कि जनता को भी धोखा दिया है। वे बताएं कि उन्‍होंने दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए क्या किया है।

बिहार में एनआरसी लागू किए जाने को लेकर सियासी बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घुसपैठिए और अवैध रूप से रह रहे लोग अपराधी हैं। लेकिन जो सम्मानित लोगों को घुसपैठिया बता रहे हैं, वे उससे बड़े अपराधी हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading