बिहार में हर साल मनाई जाएगी अरुण जेटली की जयंती

बिहार में हर साल मनाई जाएगी अरुण जेटली की जयंती

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को फैसला किया कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती 28 दिसंबर को हर साल राजकीय उत्सव के रूप में मनाई जाएगी. इसका फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 28 दिसंबर को जेटली की जयंती के अवसर पर राज्य की राजधानी के कंकड़बाग इलाके में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था.

 

अरुण जेटली का इस साल 24 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था. उनका बिहार के साथ गहरा संबंध था, जहां वह कई सालों तक पार्टी के प्रभारी रहे और उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों में राज्य कैबिनेट ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 19 जनवरी 2020 को पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 19.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी. इस कार्यक्रम के तहत दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जाएगी.

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading