बिहार में सात महिला सहित 22 मुस्लिम ने जज बनकर इतिहास रचा!

बिहार में सात महिला सहित 22 मुस्लिम ने जज बनकर इतिहास रचा!

बिहार न्यायिक सेवा के परिणाम आ गए हैं जिसके मुताबिक़ २२ मुस्लिम युवाओं ने अपने नाम जीत हासिल कि है। शुक्रवार को आए परिणाम में 22 मुस्लिम जज बन गए हैं।

खास बात यह है इनमें से 7 मुस्लिम लड़कियां है और इससे भी खास बात यह है।पटना की हिज़ाब पहनने वाली लड़की सनम हयात ने सभी मुस्लिम प्रतिभागियों में सबसे ज्यादा रैंक हासिल की है।

सनम हयात की दसवीं रैंक है,वही कड़ी मेहनत के बाद जज बनी झारखंड के बोकारो की बेटी शबनम ज़बी के जज बनने पर भी तारीफ़ बटौरी जा रही है।

आपको बता दे कि यूपी में भी न्यायिक सेवा में 38 मुस्लिमों ने ‘योर ऑनर’ कहलाने का हक़ हासिल किया था। इनमे से 18 लड़कियां है

हाल ही में राजस्थान के रिज़ल्ट में 6 मुस्लिम चुने गए जिनमे से पांच लड़कियां थी। बिहार में कुल 22 मुस्लिम जज बने है। इनमें से 7 लड़कियांहै।

देखा जाये तो लड़कों के मुक़ाबले लड़कियां यहां पिछड़ गई है मगर बिहार में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए यह क़ाबिल ए तारीफ है।

यूपी, राजस्थान के बाद अब बिहार के 6 मुस्लिम ने भी अपने राज्य का नाम ऊंचा किया है। उन्हें बेटियों पर गर्व है, अधिवक्ता इक़बाल की बेटी शबनम ज़बी भी इसी परिणाम में जज बनी है।

शुकवार को परिणाम के मुताबिक 30 वी बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में कुल 1080 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।जिनमे से 687 लोगों को चुना गया।

हालांकि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के परिणाम की तुलना में यह रिज़ल्ट कम है। मगर वर्तमान की तुलना में काफी ज्यादा तरक्की हासिल किया गया है। खासतौर पर 7 लड़कियों का जज बनना बेहद काबीले तारीफ है

आपको बता दे कि मुसलमानों की शिक्षा भारत में सबसे कम है, जिसको लेकर मुसलमानों का एकबड़ा तबका बदहाली की जिदंगी में जी रहा है। जिस तरह से मुसलमानों ने न्यायिक सेवा में अपने जीत का परचम लहराया है। बढ़ती शिक्षा से प्रेरित होकर अब मुसलमान अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे ये एक बड़ी बात है।

नाम– रैंक

सनम हयात– 10

महविश फातिमा– 29

मोहम्मद अफजल खान -109

मोहम्मद अकबर अंसारी-134

ग़ज़ाला साहिबा-177

शारिक हैदर – 117

आसिफ नवाज़ – 121

नाजिया खान – 131

उज़मा कमर – 133

नाजिम अहमद -289

शबनम ज़बी -294

मोहम्मद शुएब-398

मासूम खानम-440

सफदर सालन -445

मोहम्मद फहद हुसैन-447

सबा शकील -486

शाद रज्ज़ाक 506

महजबी नाज -541

मसरूर आलम-559

ग़ुलाम रसूल -464

सरवर अंसारी-524

इज़्म्मुल हक़ -471

साभार- मुस्लिम मिरर

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading