बिहार में ओवैसी की पार्टी की जीत, किशनगंज में BJP को हराया

बिहार में ओवैसी की पार्टी की जीत, किशनगंज में BJP को हराया

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पहली बार खाता खोलती दिख रही है. यहां किशनगंज सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी कमरुल होदा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने यहां बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह को हराया है.

किशनगंज में एआईएमआईएम को मिली जीत

किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा को जीत मिली है। यहां बीजेपी की स्वीटी सिंह दूसरे नं. पर और कांग्रेस की सईदा बानो तीसरे नं. पर रहीं। यहां से 2015 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जावेद आजाद को जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन्हें किशनगंज लोकसभा सीट से उतारा। डॉ. जावेद के सांसद बनने के चलते किशनगंज सीट खाली हुई।

पहला स्थान- कमरुल होदा (एआईएमआईएम), वोट- 68492

दूसरा स्थान- स्वीटी सिंह (बीजेपी), वोट- 59279

तीसरा स्थान- सईदा बानो (कांग्रेस), वोट- 24992

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading