नई दिल्ली: बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन द्वारा दर्ज करी गई शानदार जीत के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है,तरह तरह की टिपणियां और बातें हो रही हैं।
इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दोस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम माँझी ने किशनगंज उपचुनाव में Aimim की जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी को बधाई दी है तथा इस जीत को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के लिए जरूरी बताया।

मांझी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में प्रजातंत्र है और हर एक पार्टी चुनाव लड़ता है. इसकी इजाजत भारत का चुनाव आयोग देता है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा किशनगंज से उम्मीदवार उतारने एवं विजय होने के लिए वे ओवैसी और उनकी पार्टी को बधाई देते हैं।
मांझी ने कहा कि ओवैसी के खिलाफ कुछ लोगों की विपरीत प्रतिक्रिया की वह आलोचना करते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के नाम पर दलित एवं मुस्लिम को बाहरी तथा आतंकवादी घोषित करने की कोशिश का सामना करने के लिए ओवैसी की पार्टी की जीत से देश भर में दलित एवं मुस्लिम एकता को प्रोत्साहन मिलेगा।
माँझी ने कहा कि उनका दृढ़ मत है कि दलित मुस्लिम एकता को और मजबूत करने मात्र से ही निजी क्षेत्र में आरक्षण, न्यायपालिका में आरक्षण एवं समान शिक्षा प्रणाली लागू किया जा सकता है।
गौरतलब है कि बिहार में गत 21 अक्टूबर को संपन्न उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा किशनगंज से बीजेपी प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source