बिग बॉस 13: जानिए क्या हुआ जब शेफाली, पारस, सिद्धार्थ पर भड़क गए होस्ट सलमान खान

बिग बॉस 13: जानिए क्या हुआ जब शेफाली, पारस, सिद्धार्थ पर भड़क गए होस्ट सलमान खान

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ‘बिग बॉस 13’ के प्रतिभागियों पर भड़क गए हैं, खासकर वह पारस छाबड़ा, शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ से नाराज हैं और इसकी वजह इस सीजन में इन लोगों का अभद्र व्यवहार रहा है। इस हफ्ते प्रतिभागियों के बीच काफी घमासान हुआ, यहां तक कि शेफाली और सिद्धार्थ ने यह कहते हुए शहनाज पर गलत टिप्पणी की कि वह हर एक को अजीब ढंग से छूती है।

वीकेंड का वार

वीकेंड का वार एपिसोड के प्रोमो में शो के मेजबान सलमान खान को प्रतिभागियों को उनके अभद्र आचरण के लिए जमकर क्लास लगाते हुए देखा जा सकता है।

पहले सलमान ने उनके ऊपर किए गए टिप्पणी के चलते पारस को फटकार लगाई।

सलमान ने पारस से पूछा, “आपको मेरे खिलाफ शिकायतें हैं..ये सलमान सर का चिक-चिक ज्यादा हो रहा है..?”

पारस ने अपनी तरफ से सफाई पेश करने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने यह कहते हुए उन्हें चुप करा दिया कि उनके पास वीडियो फुटेज है।

इसके बाद शेफाली की बारी आती है।

शेफाली को सलमान ने कहा, “क्या आप शहनाज को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देंगी?”

सलमान ने निराशा जताते हुए यह भी कहा, “एक लड़की, लड़की की इज्जत नहीं करती है।”

वीकेंड का वार एपिसोड का प्रसारण शनिवार को कलर्स पर होगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading