
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पाटलिपुत्र से सांसद रामकृपाल यादव बुधवार को एक बड़ा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. दरअसल उन्हें गांधी जयंती पर संसदीय क्षेत्र में ‘गांधी संकल्प यात्रा’ शुरू करनी थी.
बाढ़ की वजह से यह कार्यक्रम टला तो वह बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर निकल गए. इसी दौरे के दौरान उनकी नाव शाम को दरधा नदी में अचानक डूब गई. किनारे पर खड़े लोगों ने किसी तरह बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव को पानी से निकाल उनकी जान बचाई.
आज पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सुबह से ही भ्रमण कर रहा हूँ। लोगों के दुःख दर्द को करीब से महसूस कर रहा हूँ और मदद की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश भी दे रहा हूँ। कई क्षेत्रों में स्थिति सच में काफी विकट है। लोग परेशान हैं। जल्द ही उनकी परेशानी दूर होगी। इस क्रम में आज मैं खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धनरुआ के रमणी बिगहा में एक जगह पानी की गहराई ज्यादा थी। कोई सही नौका की व्यवस्था नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुछ व्यवस्था की। चचरी वाली नौका लाई गई। इसपर सवार हो गहरे पानी को पार कर ही रहा था कि नौका डूब गई। लोगों ने तत्परता से मुझे निकाला। हल्की चोट आई। आप जनता जनार्दन की दुआ से सुरक्षित हूँ।
Gepostet von Ram Kripal Yadav am Mittwoch, 2. Oktober 2019
अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ पीड़ितों ने रामकृपाल यादव से नदी से पार बसे टीले पर चलने का आग्रह किया था. सांसद इसे टाल नहीं सके और चार ट्यूब तैयार की गई अस्थायी नाव पर सवार हो गए.
उनके साथ 6 और लोग भी सवार थे. नाव किनारे से थोड़ी दूरी पर ही थी अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते बैलेंस बिगड़ और सभी पानी में गिर गए. लेकिन संयोग से नाव किनारे से ज्यादा दूर नहीं थी. जिससे पास खड़े लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सांसद जी समेत सभी को पानी से बाहर खींच लिया.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source