बारिश में पानी के बीच फंसे रिक्शा चालक का रोते हुए वीडियो वायरल

बारिश में पानी के बीच फंसे रिक्शा चालक का रोते हुए वीडियो वायरल

बिहार में कई इलाके बाढ़ की वजह से त्रस्त हैं। पटना में भारी बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम लोगों को इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी परेशानियों को दिखा रहा है। इस वीडियो में एक रिक्शा चलाने वाला रो रहा है। इस वीडियो को एक कपल ने शूट किया है।

रिक्शा चालक का वीडियो वायरल- दरअसल रिक्शा चालक अपने रिक्शे के साथ बारिश में फंसा हुआ है। इस दौरान एक दंपति ने उससे रिक्‍शा वहीं छोड़ने को कहा, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हुआ। वो पानी में ही अपना रिक्‍शा खींचने का प्रयास करता रहा। हताश होकर थोड़ी देर में वह फूट फूटकर रोने लगा और घर जाने की बात करता रहा।

रिक्शा चालक की हो सकती थी मौत दंपति से उसकी बातचीत में पता चलता है कि रिक्‍शा चालक जिस दिशा में जा रहा था वहां पर इतना ज्यादा पानी था कि वह डूब जाता। वीडियो बना रहे शख्स ने उससे कहा कि जिस तरफ चालक जा रहा था वहां तो इतना पानी भरा है कि वह डूब जाता। दोनों ने उससे कई बार अपना रिक्‍शा छोड़ कर जाने को कहा। उसे इनके द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि वो लोग रिक्शा देखेंगे पर वो नहीं माना।

आरजेडी से नाीतीश पर बोला हमला राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने इस वीडियो को ट्वीट करने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संगठित सुशासनी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी की धनराशि गबन करने वालों शर्म करो। नीतीश कुमार-सुशील मोदी को गरीबों की आह लगेगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading