
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं और अगर वे जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो इस देश में कानून-व्यवस्था भी है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, बाबुल सुप्रियो ने एआईएमआईएम नेता ओवैसी के बयानों के संदर्भ में ये बातें कही। ओवैसी अक्सर अपने विवादास्पद बयान देकर सुर्खिया बटोरते रहते हैं।
कल उन्होंने ट्वीट कर लिखा-मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उनके बयान विवादास्पद रहे हैं। 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर फैसला सुनाए जाने के बाद ओवैसी ने कहा था कि न्यायालय से चूक हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन हमें खैरात में नहीं चाहिए।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source