बाबर ने अयोध्या के साथ साथ इस शहर में भी बनवाई थी बाबरी मस्जिद,जानिए अब किस हाल में है ?

नई दिल्ली: 1947 में जब भारत आज़ाद हुआ और देश को दो टुकड़े हुए तो सब से ज़्यादा तबाही और बर्बादी हरियाणा पंजाब में हुई,जहां से मुसलमान अपने आलीशान महलों और खूबसूरत मस्जिदों को छोड़कर पाकिस्तान चले गए या फिर गदर में मारे गए।

हरियाणा पंजाब में मुलसमानों की संख्या का अंदाज़ा वहां पर गैर आबाद मस्जिदों से लगाया जासकता है कि कितनी बड़ी संख्या में यहां मुसलमान आबाद रहे थे,आलीशान मस्जिदों के खूबसूरत मीनार जाने वालों से शिकवा और तबाही का हाल बयान कर रहे है।पानीपत भारत का ऐतिहासिक शहर है जहां मुसलमान बहुत बड़ी संख्या रहते थे कई बड़े मदरसे और मरकज़ यहां क़ायम थे जो गदर के समय बर्बाद होगए हैं,इस ऐतिहासिक शहर में मस्जिदें,दरगाहें, इमारतें मुसलमानों की शान और शौकत की गवाही देती हैं।देश के बंटवारे के बाद से ये मस्जिदें सजदा करने वालो को तरस गई हैं,यहां गूँजने वाली आज़ान से मिम्बर और मेहराब तरस रहे है,अधिकतर मस्जिदें सही रख रखाव और नशेड़ियों हुड़दंगियों का अड्डा बनी हुई है।काबुली मस्जिद/ बाबरी मस्जिद

सुल्तान बाबर ने 1526 में इब्राहिम लोधी से जंग जीतने पर खुशी में एक खूबसूरत मस्जिद का निर्माण करवाया था,बड़े खूबसूरत अंदाज़ में बनी मस्जिद का प्रवेश द्वार उत्तर में है। लाल बालू के रंग व ईंटों से बने मुख्य द्वार के सामने बड़ा मेहराब बना हुआ है। इसकी गुंबदों पर पुष्पाकार गोलाकारी फलक उत्कीर्ण है। मुख्य मेहराब काफी बड़ा है । इसके पाश्र्व में उप भवन है। प्रत्येक उप भवन में नौ दीप और नौ आले हैं।इन पर अर्ध चंद्राकार गुंबद मौजूद है।

केंद्रीय प्रार्थना कक्ष के मेहराब के दोनों ओर कोठरियां हैं। इन पर पवित्र कुरान की आयतें उद्धृत हैं। सलीम शाह को पराजित करने के बाद हुमायूं ने एक मंच बनवाया। इसे चबूतरा-ए-फतेह मुबारक कहा जाता है। इस पर हिजरी 934 (1527) अभिलेख है।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद इसी तरह की एक मस्जिद सुल्तान बाबर ने 1527 में ही अयोध्या में बनवाई थी,जिसको 1992 में कारसेवकों ने रामजन्म भूमि बताकर ढहा दिया था,जिसके मालिकाना हक का मुक़मदमा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

ऐतिहासिक शहर पानीपत में काबुली बाग मस्जिद के नाम से मशहूर सुल्तान बाबरी के द्वारा बनवाई गई मस्जिद में दि इंक़लाब डॉट कॉम के मुख्य सम्पादक मुफ़्ती ओसामा नदवी पहुँचे जहां उन्होंने देखा कि मस्जिद की सही देखभाल ना होने के कारण खंडर होती जारही है।ढाई से तीन एकड़ में बनी इस आलीशान मस्जिद के उत्तर दिशा में प्रवेश द्वार से अंदर दाखिल होते ही सुंदर पार्क देखने को मिला।

हालांकि, देखभाल की कमी में पौधे दम तोड़ते नजर आए। उप भवन के सामने स्थित मस्जिद के बाहर का हिस्सा क्रिकेट के मैदान में बदल चुका है। यहां बच्चे क्रिकेट खेलते मिले। गुंबदों पर पुष्पाकार गोलाकारी बनाए गए फलक उत्कीर्ण खस्ता थे। बच्चों ने यहां पर ईंटें निकालकर ऊपर चढऩे का रास्ता बना रखा है। उप भवन का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

काबुली बाग मस्जिद एक दीवार का करीब 100 फुट हिस्सा पिछली बारिश में गिर गया था। पुरातत्व विभाग छह महीने बाद भी इस दीवार को नहीं बनवा पाया है। आसपास के लोग दीवार के इस हिस्से की ईंट तक उठा ले गए हैं। लोगों से बात की गई तो बताया कि यहां पर नशेडिय़ों ने अड्डा बना रखा है। वे फव्वारे तक चोरी कर ले जाते हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں