बाबरी मस्जिद सुनवाई: इस तारीख को आ सकता है फैसला!

बाबरी मस्जिद सुनवाई: इस तारीख को आ सकता है फैसला!

राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई जारी है. अब इस केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दलीलें पूरी करने के लिए डेडलाइन तय किए जाने से नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद बढ़ चुकी है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई द्वारा बुधवार को 18 अक्टूबर तक दलीलें पूरी करने की डेडलाइन तय कर दी गई है।

दूसरी ओर मध्यस्थता की कोशिशों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह साफ कहा गया है कि इसे समानांतर रूप से जारी रखा जा सकता है और इस सुनवाई को रोका नहीं जाएगा।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, दोनों ही पक्षों के वकीलों राजीव धवन और सीएस वैद्यनाथ द्वारा दिए गए टेंटेटिव अवधि को देखने के बाद सीजेआई द्वारा कहा है कि ऐसा लगता है कि अयोध्या मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर 2019 तक पूरी हो सकती है।

CJI ने कहा है कि सभी पक्ष अपनी दलीलें 18 अक्टूबर तक पूरी कर लें और उन्होंने संकेत दिया है कि यदि समय कम रहा तो हम शनिवार को भी मामले की सुनवाई जारी रखेंगे।

अब अगर अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है तो सर्वोच्च अदालत को जजमेंट लिखने में 1 महीने का समय लगेगा और फिर ऐसे में माना जा रहा है कि नवंबर महीने में कभी भी इस मामले पर फैसला आ सकता है।

खबर यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस 17 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं और ऐसे में उम्मीद है कि 18 नवंबर के पहले इस केस पर फैसला आ सकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں