बाबरी मस्जिद राम मंदिर को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, देखिए

नई दिल्ली: आयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है,अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मामले में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, फिल्म का टाइल ‘अपराजिता अयोध्या’ है. बता दें कि कंगना इस फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर काम करने वाली हैं।

राम मंदिर मुद्दा देश के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल रहा है. 70 साल बाद आए राम मंदिर बनाने के सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिसाहिक फैसले पर कंगना ने फिल्म बनाने का फैसला किया है।

फिल्म की स्क्रिप्ट केवी विजेंद्र प्रसाद तैयार कर रहे हैं. केवी विजेंद्र प्रसाद ने ही बाहुबली सीरीज क्रिएट की थी. ये फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का चुनाव करने के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “दशकों से राम मंदिर का मुद्दा सबसे बड़े मुद्दों में शुमार रहा है.”

कंगना रनौत ने आगे कहा, “मैं 80 के दशक में पैदा हुई थी. ऐसे में मैने हमेशा से ही अयोध्या का नाम जमीन के टुकड़े (जिसपर श्रीराम का जन्म हुआ था) के कारण निगेटिव लाइट में इस्तेमाल होते देखा और सुना. श्रीराम जो कि बलिदानों का प्रतीक रहे हैं, वो एक जमीन के टुकड़े पर विवाद का कारण बन गए. इस केस ने भारतीय राजनीति को पूरी तरह से बदल दिया और फैसले ने दशकों पुराने विवाद को ही खत्म कर दिया साथ ही देश की सेक्युलर भावना को भी पूरी तरह से ख्याल रखा.”

कंगना ने कहा, “अपराजिता अयोध्या को जो बात अलग बनाती है वह यह है कि यह एक नास्कित से एक आस्तिक तक की यात्रा है. और एक तरह से, यह मेरी व्यक्तिगत यात्रा को दर्शाता है, मैंने फैसला किया कि यह मेरे पहले प्रोडक्शन के लिए सही सब्जेक्ट होगा.”

कंगना इसी फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही हैं. बता दें कि कंगना फिल्म को लेकर अपने चुनाव और बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. कंगना इन दिनों जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ पर काम कर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म में कंगना का लुक और टीजर रिलीज किया गया है. आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में दिखाई दी थी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں