बाबरी मस्जिद फैसला: शिवसेना ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम अयोध्या..?

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “यह ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए एक सुनहरा पल है।”

पुराना विवाद खत्म हुआ

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, “एक पुराना विवाद खत्म हो गया है..कई सालों बाद आखिरकार न्याय हुआ। सभी ने निर्णय को माना और हम सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। मैं न्यायपालिका को प्रणाम करता हूं।”

ठाकरे का बयान

ठाकरे ने कहा, “पिछले साल 24 नवंबर को मैं अयोध्या गया था और वहां आरती की थी। इससे पहले में क्षत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी गया था और वहां से थोड़ी मिट्टी लेकर अयोध्या गया था। मुझे लगा कि मिट्टी जादुई है और विश्वास था कि चमत्कार होगा और एक साल से भी कम समय में यह हुआ है”

अयोध्या जाने का फैसला

फैसले के बाद उन्होंने पुणे जिले में शिवनेरी में वापस जाने और प्रार्थना करने की घोषणा की। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद धन्यवाद के लिए वह एक फिर 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।

आडवाणी से मिलने जाउंगा

उद्धव ने कहा, “आज हम दिवंगत बाला साहब ठाकरे को याद करते हैं। मैं भाजपा नेता लाल कृष्ण अडवाणी से भी मिलने जाऊंगा। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। मुझे विश्वास है कि आज के फैसले से वह भी बेहद खुश होंगे।”

सरकार बनाने को लेकर दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में सरकार निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उद्धव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading