बाबरी मस्जिद पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक, जमीन देने को तैयार मगर..?

बाबरी मस्जिद पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक, जमीन देने को तैयार मगर..?

अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय में रोजाना सुनवाई के अलावा चल रहीं तरह-तरह की कवायदों के बीच यहां गुरुवार को इंडियन मुस्लिम फॉर पीस के बैनर तले बुद्धिजीवियों ने अयोध्या में विवादित जमीन का टुकड़ा केंद्र सरकार को दिए जाने की वकालत की है। अयोध्या प्रकरण का अदालत से बाहर निराकरण तलाशने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने प्रदेश की राजधानी के एक होटल में बैठक की।

इस बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि विवादित भूमि का टुकड़ा केंद्र सरकार को दे दिया जाना चाहिए। बैठक में बताया गया कि शीर्ष अदालत में यदि मुस्लिम पक्ष जीत भी जाए, तब भी वे भूमि केंद्र को दे देने का प्रस्ताव रखेंगे, बशर्ते सरकार मुस्लिमों के अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही, इस मामले का हल अदालत के बाहर बातचीत से निकाले जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

इस बैठक में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत होगा, किन्तु बेहतर यह होगा कि आपसी सुलह से मामला हल हो जाए, ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रहे. उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान में अमन के हिमायती हैं। देश में शांति व सद्भाव के लिए विवादित भूमि का टुकड़ा केंद्र सरकार को दे दिया जाना चाहिए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading