बाबरी मस्जिद पर अदालत का हर फैसला मुसलमानों को कबूल है- कल्बे जव्वाद

बाबरी मस्जिद पर अदालत का हर फैसला मुसलमानों को कबूल है- कल्बे जव्वाद

बाबरी मस्जिद पर आने वाले फैसले को लेकर शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि कोई भी फैसला अदालत सुनाएगा हम मानेंगे

मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कहा कि श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में न्‍यायालय या सरकार का कोई भी फैसला मुस्लिम समाज स्‍वीकार करेगा।

सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए कल्‍बे जव्‍वाद ने कहा कि सभी लोगों को संविधान का सम्‍मान करना चाहिए।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि इमाम हुसैन का पैग़ाम पूरी दुनिया के इंसानों के लिए है। हुसैनियत एक सोच का नाम है जो कहीं भी पाई जा सकती है। देश में कहीं भी दंगा फसाद इमाम के मानने वालो से नहीं होता। अज़ादारी के लिए मौजूदा सरकार पिछली सरकारों से बेहतर है।

रविवार को सिद्धार्थनगर हल्लौर में आयोजित मजलिस प्रोग्राम में हिस्‍सा लेने लखनऊ से आए शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से बातचीम में श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद के सवाल के जवाब में कहा कि न्यायालय और सरकार का फैसला हमारे लिए सर्वमान्य है।

सरकार का फैसला किसी जाति या वर्ग के लिए नहीं होता। विकास कार्य पूरे देशवासियों के लिए होता है।

कुछ असामाजिक तत्व देश का माहौल खराब करने और लोगों को भड़काने का काम करते हैं, ऐसे लोगों का किसी जाति धर्म से सरोकार नहीं होता है, इनसे बचकर रहने की जरूरत है। समुदाय के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करें। वतन से मोहब्बत ईमान की निशानी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں