बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा ऐलान!

बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा ऐलान!

राम मंदिर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ा ऐलान किया है। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना अयोध्या राम मंदिर को लेकर अब सबसे हटकर करने जा रही है।

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि वो जल्द ही राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी। इस फिल्म का नाम ‘अपराजित अयोध्या’ रखा जा रहा है।

इस फिल्म का निर्माण कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है। राम मंदिर कोर्ट केस पर आधारित फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी।

इस फिल्म की अगले साल शुरुआत होगी। बाहुबली सीरीज के निर्माता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्म का निर्देशन करेंगे।

कंगना रनौत ने कहा है कि राम मंदिर सैकड़ों साल से चर्चित मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में पैदा हुए बच्चे के रूप में मैं अयोध्या का नाम निगेटिव लाइट सुनकर बड़ी हुई हूं।

इस मामले ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया और फैसले ने भारत में सदियों पुराने विवाद को समाप्त कर दिया है।

यह मुद्दा एक तरह से मेरी पर्सनल जर्नी को दिखाता। इसलिए मैंने फैसला किया मेरे प्रॉडक्शन हाउस की सबसे सही विषय होगा।

कंगना रनौत की नई आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का फर्स्ट लुक टीजर और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व सीएम जयललिता की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें कंगना जयललिता के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगी। थलाइवी फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading