बाबरी फैसला पर टिप्पणी के लिए ओवैसी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज!

बाबरी फैसला पर टिप्पणी के लिए ओवैसी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज!

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत जहांगीराबाद थाने में की गई है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, उनके खिलाफ़ अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिए बयान को लेकर की गई है। अधिवक्ता पवन कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अयोध्या मामले में आए 8 नवंबर के फैसले के बाद सुप्रीम के खिलाफ जाकर भड़काऊ भाषण दिया था।

उन्होंने ओवैसी पर देशद्रोह और धर्म विशेष के लोगो को भड़काने पर FIR दर्ज करने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी ने मीडिया से कहा था कि मैं कोर्ट के फैसले से संतुष्‍ट नहीं हूं। सुप्रीम कोर्ट वैसे तो सबसे ऊपर है, लेकिन अपरिहार्य नहीं है।

हमें संविधान पर पूरा भरोसा है, हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, हमें खैरात के रूप में 5 एकड़ जमीन नहीं चाहिए। हमें इस पांच एकड़ जमीन के प्रस्‍ताव को खारिज कर देना चाहिए। हम पर कृपा करने की जरूरत नहीं है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں