
देश पूर्वी और दक्षिणी हिस्सा इस समय भयंकर बाढ़ से गुजर रहा है। बिहार,असम और मेघालय में बाढ़ का प्रकोप जारी है। इन तीन राज्यों में मृतक संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश के कारण आगामी तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। घग्गर नदी का बांध टूटने के कारण पंजाब के संगरूर जिले में सेना को बुलाया गया। इसके कारण 2000 एकड़ कृषि भूमि डूब गई और बाढ़ के खतरे के डर से निकटवर्ती गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों – शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source