बांझ कही जाने वाली महिला 74 की उम्र में जुड़वा बच्चे को जन्म दी

बांझ कही जाने वाली महिला 74 की उम्र में जुड़वा बच्चे को जन्म दी

गुंटूर : आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार को एक 74 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भ धारण करने वाली मंगायम्मा ने यहां अहल्या नर्सिग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया. डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले उमाशंकर ने कहा कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ और ठीक हैं.

पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली मंगायम्मा शादी के 54 साल बाद भी संतानहीन थीं. लोगों द्वारा ताना भी मारा गया कि यह बांझ है। मंगायम्मा ने अपने पति वाई. राजा राव के साथ मिल कर पिछले साल के अंत में नर्सिग होम में आईवीएफ विशेषज्ञों से संपर्क किया. इसके बाद नर्सिग होम ने दंपति की मदद करने का फैसला किया. और अब वह दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र की मां बन गई है।

डॉक्टर नियमित रूप से मंगायम्मा के स्वस्थ्य पर नजर बनाए हुए थे. यहां तक कि नर्सिग होम ने प्रसव से पहले दंपति के सत्कार की व्यवस्था की

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں