
निज़ामाबाद: तेलंगाना बंद के दौरान नामालूम लोगो ने एक बस पर संगबारी की जिसकी वजह से एक मुसाफ़िर ज़ख़मी हो गया। ये हादसा राज्य तेलंगाना के ज़िला निज़ामाबाद में पेश आया। आज सुबह निज़ामाबाद से वरंगल जाने वाली बस पर नामालूम लोगो ने पत्थर फेंके जिसकी वजह से बस का आईना टूट गया और पत्थर मुसाफ़िर के सर लगा जिसकी वजह से उसे चोट आई।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source