बसपा के मुस्लिम सांसद ने अनुच्छेद 370 का हटाने पर की मोदी सरकार की तारीफ़ !

बसपा के मुस्लिम सांसद ने अनुच्छेद 370 का हटाने पर की मोदी सरकार की तारीफ़ !

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसला का बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने स्वागत किया है. ,मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा है कि अनुच्छेद 370 का ख़त्म होना, मेरे नाना बिर्गेडियर उस्मान और उनके साथियों की शहादत को सच्ची श्रद्धाजंलि है, जिन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी जान को कुर्बान कर दिया था.

अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि जब 1947 में जब जम्मू- कश्मीर के राजा ने कबाइलियों और पाकिस्तान के हमले से बचने के लिए भारत से मदद मांगी तो भारत ने सेना भेजना का फैसला किया, तब 50 वी पैराशूट बिर्गेड के बिर्गेडियर उस्मान के नेतृत्व में सबसे पहले कश्मीर में सेना ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए. 3 जुलाई 1948 में इसी लड़ाई को लड़ते हुए और कश्मीर को बचाते हुए बिर्गेडियर उस्मान ने शहादत दी. इसलिए धारा 370 का हटना उनके लिए बड़ी श्रद्धाजंलि है.

अफ़ज़ाल अंसारी गाजीपुर से बसपा के सांसद है. उन्होंने कहा कि इस धारा को हटाने का सरकार का तरीका गलत है लेकिन अनुच्छेद 370 को हटाना सही है. सरकार को चाहिए कि दूसरे राज्यों से भी इस तरह की धाराएं हटाई जाई.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں