बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हटाया RSS का झंडा, केस दर्ज!

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हटाया RSS का झंडा, केस दर्ज!

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के बरकछा स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के राजीव गांधी दक्षिण परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का झण्डा हटाए जाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस घटना के बाद देहात कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, हालांकि इसमें अभी तक कोई गिफ्तारी नहीं हुई है।

देहात कोतवाली निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार कैंपस के मैदान में मंगलवार 12 नवंबर को RSS और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य शाखा लगाकर योगाभ्यास कर रहे थे, तभी यह विवाद हुआ।

सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इस बीच बीएचयू की डिप्टी चीफ प्रॉक्टर किरण दामले वहां पहुंच गईं और RSS का झंडा उखाड़ दिया तथा उसे लेकर चली गईं।

झंडा लगाने का विरोध करते हुए डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि ‘ध्वज नहीं लगेगा, आप योग कर सकते हैं।’ संघ के सदस्यों ने झंडा उखाड़ने का विरोध किया और इसे झंडे का अपमान बताया तथा प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए।

उनकी मांग थी कि डिप्टी चीफ प्रॉक्टर इस्तीफा दें और उन लोगों को अगले दिन से ध्वज लगाकर योगाभ्यास करने दिया जाए। छात्रों ने डिप्टी चीफ प्रॉक्टर पर झंडे का अपमान करने के साथ ही अपने साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading