बढ़ते अपराधों को लेकर बिहार बीजेपी नेता का बेतुका बयान!

बढ़ते अपराधों को लेकर बिहार बीजेपी नेता का बेतुका बयान!

बिहार में लडकियों के साथ होनेवाले वारदत बढ़ गई है। बीते एक दिन में तीन जिलों से जघन्य घटनाओं की खबरें आयी है। जहां लडकियों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई।

वहीं रुलिंग पार्टी बीजेपी के एक विधायक ने मामले पर ये कहकर सबको चौंका दिया है कि, ‘क्राइम को कम किया जा सकता है खत्म नहीं।’ जबकि बिहार में साल के शुरुआती पांच महीनों का आकलन करें अबतक 605 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं. पटना में सबसे ज्यादा रेप के 41 मामले दर्ज किये गये हैं।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बिहार में अपराध का ग्राफ कम होता नहीं दिख रहा है. बीते कुछ दिनों से ताबड़तोड़ मॉब लिंचिंग की घटनाओं ने सबको चौंका कर रख दिया। बीते एक दिन में नाबालिग लडकियों के साथ गैंग रेप की हुई कई घटनाओं ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सुशासन कहां है।

पहली घटना छपरा के नगर थाना के रौजा की है. जहां तीन दरिंदों ने मिलकर एक नाबालिग लडकी के साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश भी की। पीडिता गंभीर हालत में पीएमसीएच में जिंदगी की जंग लड रही है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है तीसरा फरार है।

दूसरी घटना नालंदा के बेलौर गांव की है। जहां एक 16 साल की किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान न हो सके इसलिए दरिंदों ने सर को ईंट पत्थर से कुचल दिया है। शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बलात्कार के बाद लडकी की हत्या कर दी गयी है।

तीसरी घटना गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। जहां एक लडकी को 4 दिनों तक होटल में बंधक बनाकर रेप किया जाता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading