बंगलादेश में दो ट्रेनों में तसादुम 15 हलाक

बंगलादेश में दो ट्रेनों में तसादुम 15 हलाक

नई दिल्ली: बांग्लादेश में एक जानलेवा ट्रेन दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये दुर्घटना दो ट्रेनों के आपस में टकरा जाने के नतीजे में पेश आई । ये दुर्घटना क़स्बा इलाक़े के मंडोलबाग स्टेशन पर पेश आई। पुलिस के मुताबिक़ ,मंगलवार की सुबह , सुबह तीन बजे के क़रीब ढाका की तरफ़ जाने वाली इंटरसिटी ऐक्सप्रैस चटागाइंग की तरफ़ आने वाली एक और ट्रेन से टकरा गई। चटागाइंग जाने वाली ट्रेन की तीन बोगीयां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों ने बताया कि इस वाक़े में 15 लोगो की मौत और कई ज़ख़मीयों को हॉस्पिटल भेज दिया गया जिनमें कई लोगो की हालत गंभीर बताई गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading