फ्रांस: मस्जिद में आग लगाने की कोशिश नाकाम!

फ्रांस: मस्जिद में आग लगाने की कोशिश नाकाम!

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के 84 साल के एक पूर्व उम्मीदवार ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में एक मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की और जब ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने देखा तो उन्हें उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

इन दोनों घायल व्यक्तियों की उम्र क्रमश: 74 और 78 साल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उधर, सरकार ने मुस्लिमों के प्रति ‘एकजुटता’ प्रकट की है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला बयोने की एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर के समय हुआ।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की ‘कड़ी निंदा’ की है और इसे ‘जघन्य’ अपराध करार दिया है। इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है कि इस तरह की घृणा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपराधियों को सजा देने और मुस्लिम देशवासियों की रक्षा करने के लिए सब कुछ किया जाएगा। मैं यह वचन देता हूं।’’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں