
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को फ्रांस पहुंचे। यहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। हवाई अड्डे पर गुजरात के वोहरा मुसलमानों ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस वीडियो को प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ मुस्लिम विरोधी छवि बनाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान से यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं हुआ।
इसी कारण पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने अपनी बौखलाहट और हताशा को ट्विटर के जरिए पेश कर दिया। पीएमओ ने वीडियो ट्विट करते हुए लिखा, ‘गर्मजोशी के साथ स्वागत और गर्मजोशी से भरी बातचीत।
Kitnay paisey lag gaye iss dramay pe? https://t.co/6ZeSIRNDnA
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) August 22, 2019
फ्रांस में बसे भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कैसे किया उसकी एक झलक।’ इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, ‘कितने पैसे लग गए इस ड्रामे पर?’
इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों ने पाकिस्तानी मंत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रकाश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ‘फवाद चौधरी हरकतें भी नाम जैसी ही हैं।
टमाटर और रोटी में बिकने वाले पैसे पूछ रहे हैं।’ प्रणव महाजन ने लिखा, ‘एक व्यक्ति पूरी दुनिया को उसी दृष्टि और चरित्र के जरिए देखता है जो उसके पास है। आप हर जगह वही ढूंढने की कोशिश करते हैं जैसा कि आप खुद करते हैं।’
शुभम डोगरा ने लिखा, ‘इनके लिए एक और चीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 अगस्त को यूएई जाएंगे। जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्मानित किया जाएगा।’
जिसका जवाब देते हुए प्रणव महाजन ने लिखा, ‘अब ये उसकी भी कीमत पूछेगा। औकात 100 रुपये की शील्ड लेने की भी नहीं है।’ समीर नाम के यूजर ने लिखा, ‘क्या आप यह कहना चाहते हैं कि मुश्किल चंद रुपयों के लिए अपनी आत्मा बेच देते हैं?’
ललिया ने लिखा, तेरी बेईज्जती तो पाकिस्तानी लोग फ्री में ही कर रहे थे। मोहम्मद साजिद डार ने लिखा, ‘पैसों की बात मत करो साहब। जो चीज आपके पास नहीं है उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’
आदित्य राज कौल ने लिखा, ‘फवाद तुम प्यार और इज्जत ठीक उसी तरह नहीं खरीद सकते जैसे तुम कश्मीर नहीं ले सकते जो भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।’ मनीष जोशी ने लिखा, ‘आपको हर मुसलमान बिकाऊ क्यों लगता है? भाई आपके देश के मुसलमान बिकते होंगे 2- 2 रुपये में। मेरे देश के नहीं।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source