फोर्ब्स पत्रिका: दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नंबर 9!

फोर्ब्स पत्रिका: दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नंबर 9!

पुरी दुनिया में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का जलवा बरकरार है। फोर्ब्स की सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में इस बार मुकेश अंबानी को 9वा स्थान मिला है।

फोर्ब्स की ‘द रियल टाईम बिलियनेयर्स लिस्ट’ के अनुसार रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे धनी उद्योगपति हैं। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में फोर्ब्‍स द्वारा किए गए 2019 के सबसे धनी लोगों की लिस्‍ट में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर थे।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, गुरुवार को RIL का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और इस मुकाम पर पहुंचने वाली यह पहली कंपनी रही। मुकेश अंबानी के धनी बनने का श्रेय इसे भी दिया जा सकता है।

फोर्ब्स के ‘द रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट’ के अनुसार, RIL के चेयरमैन का ‘रियल टाइम नेट वर्थ’ गुरुवार को 6,080 करोड़ डॉलर था।

सूची में सबसे ऊपर अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस हैं, जिनकी गुरुवार को ‘रियल टाइम नेट वर्थ’ 11,300 करोड़ डॉलर रहा।

गुरुवार को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर बीएसई पर 52 हफ्ते के उच्‍चतम स्‍तर 1,581.25 रुपये पर पहुंच गए थे। पिछले साल के दौरान रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में जहां लगभग 40 फीसद की बढ़त दर्ज की गई वहीं, निफ्टी50 में 13 फीसद से कुछ अधिक की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।

बाजार पूंजीकरण के नजरिये से RIL के बाद दूसरे स्‍थान पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर और एचडीफसी आदि का स्‍थान है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں