
रांची : फेसबुक पर किसी विशेष धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार छात्रा रिचा भारती को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत से मिली जमानत। बता दें कि बीते शुक्रवार को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर छात्रा रिचा भारती को रांची के पिठोरिया थाना ने गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद से ही उसकी रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस मामले में पिठोरिया थाना में दोनों पक्षों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद बीते रविवार को दोनों पक्षों के आपसी समझौते पर सुलह समझौता कराया गया था।

जिसके बाद आज न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद छात्रा रिचा भारती को 5 कुरान की प्रतिलिपि बाटने की शर्त पर जमानत दी गई है जिसमें पहला शर्त में छात्रा को कल पिठोरिया के अंजुमन इस्लामिया के समक्ष एक प्रतिलिपि देनी होगी बाकी चार कुरान की प्रतिलिपि रांची के किसी भी पुस्तकालय में 15 दिनों के अंदर देनी होगी।
न्यायलय ने माना है कि रिचा भारती पढ़ाई करने वाली छात्रा है जो किसी धर्म या राजनीतिक भावना से प्रेरित नहीं है। न्यायालय में जमानत पर हुई सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पिठोरिया के अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मंसूर खलीफा भी मौजूद थे।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source