फिर उठी Tik Tok पर बैन लगाने की मांग, बंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

फिर उठी Tik Tok पर बैन लगाने की मांग, बंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

बंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका  दायर कर वीडियो एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि इस एप पर बेरोक-टोक अश्लील विषयवस्तु अपलोड किए जाते हैं और यह देश के युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा है. इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होनी की संभावना है.

तीन बच्चों की मां ने दायर की याचिका
तीन बच्चों की मां हीना दरवेश ने 11 नवंबर को याचिका दायर की थी. हीना मुंबई की रहने वाली हैं. जनहित याचिका की प्रतियां सोमवार को उपलब्ध कराई गईं. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि है टिकटॉक की वजह से अपराध की कई घटनाएं हुई हैं. कुछ मामलों में हत्याएं भी हुई. बता दें, टिकटॉक पर कॉमेडी या संगीत के छोटे-छोटे वीडियो बनाकर अपलोड किए जाते हैं. हीना दरवेश ने पिछले साल मद्रास हाईकोर्ट में इसी तरह की याचिका दायर कर अश्लील विषयवस्तु के लिए एप पर पाबंदी लगाने की मांग की थी.

बंबई हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया, ‘टिकटॉक पर निर्बाध अश्लील विषयवस्तु से देश के युवाओं को नुकसान हो रहा है. इस साल जुलाई में मुंबई पुलिस ने हिंसा भड़काने और धार्मिक समूहों के बीच रंजिश बढ़ाने के लिए टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करने के लिए कुछ लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे.’ अगले सप्ताह एक खंडपीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई होने की उम्मीद है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں