
यमुना नगर: हरियाणा में यहां इंडस्ट्रीयल एरिया में एलमोनियम बर्तन बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री में गैस रिसने से आग लग गई जिसकी वजह से कम से कम बारह लोग झुलस गए उनमें नौ की हालत नाज़ुक होने के कारण पी जी आई अस्पताल चंडीगढ़ में दाख़िल कराया गया है।
यमुना नगर पुलिस सुप्रिटेंडेंट कुलदीप सिंह यादव के मुताबिक़ हादसा विमल इंडस्ट्रीज़ की फ़ैक्ट्री में पेश आया। फ़ैक्ट्री में रखे गैस सलिंडर में रिसाव होने की वजह से आग भड़क गई जिससे तक़रीबन बारह लोग झुलस गए। उनमें से नौ की हालत नाज़ुक बताई जाती है । उन्हें चंडीगढ़ के पी जी आई अस्पताल और बक़ीया को मुक़ामी अस्पतालों में दाख़िल कराया गया है।
इस सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है । मिस्टर यादव समेत सीनीयर पुलिस आफ़िसर हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source