फलस्‍तीनीयों के हिम्मत के आगे इज़राइल पस्त, भागने को मजबूर!

फलस्‍तीनीयों के हिम्मत के आगे इज़राइल पस्त, भागने को मजबूर!

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता बलों ने फ़ायरिंग करके इस्राईल के क्वाड काप्टर को फ़रार होने पर मजबूर कर दिया।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के कई क्वाड काप्टरों ने रविवार की सुबह मध्य ग़ज़्ज़ा के क्षेत्र सूदानिया और अश्शाती में घुसपैठ का प्रयास किया जिसे विफल बना दिया गया।

प्रतिरोधकर्ता बलों की फ़ायरिंग के बाद इस्राईल के जासूस क्वाड काप्टर क्षेत्र से फ़रार हो गये। इससे पहले ज़ायोनी सेना ने शनिवार की रात एक फ़िलिस्तीनी जासूस विमान को ग़ज़्ज़ा और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा के बीच स्थित बफ़रज़ोन में मार गिराने का दावा किया था।

ग़ज़्ज़ा में इस्राईली क्वाड काप्टरों की घुसपैठ का क्रम ऐसे समय में जारी है कि जब ज़ायोनी सैनिकों और प्रतिरोधकर्ता गुटों के बीच दो दिन तक जारी रहने वाले हालिया युद्ध 14 नवम्बर को मिस्र की मध्यस्थता से बंद हुए थे।

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सैनिकों के हालिया हमलों में कम से कम 34 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गये थे जिनमें तीन बच्चे और एक महिला भी शामिल थी।

इन हमलों में 110 लोग घायल भी हुए थे जिनमें अधिकतर संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर हालिया हमलों के दौरान संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में चलने वाले एक स्कूल को भी निशाना बनाया था जिसमें छह फ़िलिस्तीनी शहीद हो गये थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں