प्रिंस सलमान ने आरमको को लेकर किया बड़ा ऐलान!

प्रिंस सलमान ने आरमको को लेकर किया बड़ा ऐलान!

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अंतत: सऊदी अरामको के आईपीओ लॉन्चिंग के लिए अनुमति दे दी है। इसके लिए लोकल इन्वेस्टर्स से भी पर्याप्त सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, ताकी अच्छी-खासी संख्या में शेयरों की बिक्री हो सके।

न्यूज़ एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, क्राउन प्रिंस ने यह निर्णय शुक्रवार को एक बैठक के दौरान लिया, जिसकी वे अध्यक्षता कर रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि इसकी रविवार तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। ब्लूमबर्ग को यह जानकारी मामले से जुड़े एक सूत्र द्वारा दी गई है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, साल 1970 में कपनी के राष्ट्रीयकरण के बाद यह पूरी सऊदी ऑयल इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा बदलाव होगा। सऊदी अरब के स्वामित्व वाली इस तेल कंपनी का आईपीओ दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। सऊदी सरकार कंपनी की 5 फीसद हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

कंपनी के शेयरों की कीमत 6.7 लाख करोड़ के करीब रहने का अनुमान है। इससे सऊदी अरामको साल 2014 के अलीबाबा के 1.6 लाख करोड़ के आईपीओ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

सऊदी अरामको के शेयरों की बिक्री से कंपनी की वैल्यू दो ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच जाएगी। सऊदी अरब का उद्देश्य इस आईपीओ के माध्यम से मिलने वाले पैसे को पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड में डालना है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading