प्रशासन ने दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम से करी बड़ी अपील, मदरसों को दिए ये निर्देश,देखिए

नई दिल्ली:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं,शिक्षा नगरी देवबंद में दारुल उलूम देवबंद के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है

मंगलवार को देवबंद के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और अन्य मदरसों के मोहतमिमों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मदरसा संचालकों से कहा- वे छात्रों को समझाएं कि किसी भी तरह का न तो खुद प्रदर्शन करेंगे और न ही दूसरे लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों में शामिल हों। अफवाहों पर भी ध्यान न दी जाए, न ही उसे प्रसारित किया जाए।

रविवार शाम दिल्ली के जामिया व अलीगढ़ के एएमयू यूनिवर्सिटी में हिंसक प्रदर्शन के बाद सहारनपुर जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई थीं। यहां बीते बुधवार को नागरिकता कानून को लेकर मदरसा छात्रों ने हाईवे पर हंगामा काटा था। प्रशासन को आशंका थी कि, जामिया व एएमयू में प्रदर्शन के बाद यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि, पूरे इलाके को फोर्स ने अपने घेरे में ले लिया है।

मदरसा संचालकों ने सहयोग की बात कही
देवबंद के गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में कमिश्नर संजय कुमार, डीएम आलोक पांडे और एसएसपी दिनेश कुमार समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस बैठक में सभी प्रशसनिक अधिकारियों ने मदरसा संचालकों से अपील की कि वह अपने अपने मदरसों के छात्रों को समझाए कि सीएबी और एनआरसी को लेकर किसी भी तरह का न तो खुद प्रदर्शन करें और न ही दूसरे लोगों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल हों।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मदरसा संचालकों से जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग किए जाने की अपील भी की गई। मदरसा संचालकों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading