नई दिल्ली: वराणसी के जैतपुरा क्षेत्र में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीम के कार्यकर्ता जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध करने के लिये इकठ्ठे हुए थे जिनको देखकर पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने अपना आपा खो दिया।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर शांतिपूर्वक तरीके से वापस लौटाने की बजाय Aimim नेता को धमकाया कि चीरकर यहीं खत्म कर दूंगा…। इंस्पेक्टर से कहा गया कि अभद्रता न करें तो उन्होंने कहा कि सारा खानदान चिथड़ा कर दूंगा, अभी मुझे जानते नहीं हो…।
वाह योगी की @Uppolice
ये वाराणसी के जैतपुरा थाने का SHO शशि भूषण राय है, इसकी भाषा सुनिये।
ये कह रहा है कि #CABBill तो पास हो ही जाएगा लेकिन तुम लोगों को तो चीर फाड़ डालेंगे तुम्हारा खानदान खत्म कर देंगे, तुम्हारे बाप का रोड है?#CABBill2019pic.twitter.com/igRWucpG04
— Shahnawaz Ansari (@shanu_sab) December 13, 2019
लोगों से सौम्यता और सलीके से पेश आने का दावा करने वाली पुलिस के इंस्पेक्टर का यह रूप देख लोग अवाक रह गए। वहीं, प्रकरण से संबंधित वीडियो व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैयां बाजार क्षेत्र में लोग जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने सड़क की ओर जा रहे थे। हालांकि, विरोध करने वालों ने इसके लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। साथ ही, मौजूदा समय में जिले में धारा 144 लागू है। इसके अनुसार कोई जुलूस नहीं निकाल सकता है।
जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस भी जगह-जगह तैनात थी। इसी दौरान जुलूस की शक्ल में सड़क की ओर लोगों को बढ़ते देख दो दरोगा उनके पास पहुंचे। लोगों ने कहा कि वह कुछ दूर तक जाएंगे और शांतिपूर्वक विरोध जताकर ज्ञापन सौंपेंगे।
इसी बीच इंस्पेक्टर जैतपुरा आ गए और विरोध करने जा रहे लोगों को धमकाते हुए सड़क से खदेड़ दिए। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source