
भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार महात्मा गांधी के हत्यारे को ‘देशभक्त’ बता दिया है। उन्होंने लोकसभा में बुधवार को नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ करार दिया है। उनके इस बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।
लोकसभा में द्रमुक सांसद ए. राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इसके विरोध में प्रज्ञा ने खड़े होकर कहा, ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए।’ इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया।
राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद स्वीकार किया था कि पिछले 32 साल से गांधी के खिलाफ द्वेष पाले हुए था और इसी वजह से उसने उनकी हत्या की। उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वह विशेष विचारधारा में विश्वास रखता था।
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान के बाद जब विपक्ष ने विरोध जताना शुरू किया तो भाजपा सांसदों ने ही उन्हें बैठने के लिए कहा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source