
हैदराबाद: हैदराबाद में प्याज के बाद अब टमाटर के दाम में इजाफ़ा देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले टमाटर की कीमत 10-15 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब खुदरा बाजार में टमाटर 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बाजार सूत्रों का कहना है कि बारिश के कारण टमाटर के आयात में गिरावट कीमतों में वृद्धि का कारण है। प्याज और टमाटर दोनों ही ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें बिना पकाए खाना बनाना मुश्किल है और उनकी कीमतें बढ़ने का असर विशेष रूप से गरीबों पर पड़ रहा है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source