पूर्व क्रिकेटर ने कहा “भाजपा के दबाव में मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ बाहर किया गया” देखिए

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल के लिये चार टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है,इस टुर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है,इस के पीछे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

शमी ने 4 मैचों में 14 विकेट लेकर इतिहास रचा है जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है,वही पड़ोसी देश पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक है,पाकिस्तान टुर्नामेंट से बाहर होने के बाद अपने घर वापस लौट गई है।

इस समय पाकिस्तान की हालत खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसी है,भारत की कामयाबी बर्दाश्त नही हो रही है,इसी लियेपाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट मोइन खान ने एक शर्मनाक बयान दिया है। जिसका ना कोई सिर है ना ही पैर है।

पाकिस्तानी टीम अपने देश लौट गई है, लेकिन उनके पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुंह बंद होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। वो अब टीम इंडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान के लिए खेल चुके मोइन खान ने एक न्यूज चैनल के स्पोर्ट्स शो में भारतीय टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी के साथ भेदभाव किया गया और मुस्लिम होने की वजह से उन्हें जानबूझकर प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया।

पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि, ‘मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, वह मौजूदा विश्व कप में 15 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उन्हें मुस्लिम होने के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ हो सकता है।’भाजपा के दबाव में मुस्लिम होने के चलते शमी टीम इंडिया से श्रीलंका के खिलाफ बाहर बैठाया गया।

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए थे। युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। टीम इंडिया ने स्पिनर के मुफीद लीड्स की पिच पर शमी की जगह जडेजा को वर्ल्ड कप में पहली बार मौका दिया था।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading