पूरे देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, मुख्तार अंसारी और ब्रीजेश सिंह मेरे दरबारी !

पूरे देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, मुख्तार अंसारी और ब्रीजेश सिंह मेरे दरबारी !

अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को हरदोई में पार्टी की एक जनसभा में खुद को सबसे बड़ा गुंडा करार दिया। कहा कि, यूपी के माफिया ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी उनके दरबारी हैं। मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव से पहले राजभर योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन चुनाव बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

छात्रा को भय दिखाकर चिन्मयानंद को बचाने का काम कर रही सरकार

  1. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कोई नाई का छूरा लेकर डरा रहा है तो कोई तीर-धनुष लेकर डरा रहा है तो कोई आंख दिखा रहा है। लेकिन ये ओम प्रकाश राजभर है, तेरा छुरा, तेरा तीर-धनुष सब देखा हूं।
  2. पूर्व मंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश तो छोड़ दो देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है? कोई है माई का लाल? ब्रजेश सिंह, मुख्तार अंसारी दरबारी हैं। ये लोग हमको अपना बड़ा भाई मानते हैं। सोचिए नाम सुनने के बाद बड़े बड़े पहलवान कांप जाते हैं।
  3. शाहजहांपुर केस में छात्रा की गिरफ्तारी पर राजभर ने कहा भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है। लोगों को सीबीआई, एसआईटी का भय दिखाया जा रहा है। शाहजहांपुर की पीड़िता को इसी का भय दिखाकर चिन्मयानंद को बचाने का काम सरकार कर रही है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں