पुरे देश में गैर बीजेपी सरकार लाने का काम होगा- संजय राउत

पुरे देश में गैर बीजेपी सरकार लाने का काम होगा- संजय राउत

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई है। अब गोवा की राजनीति में व्यस्त हो गए हैं। इसके बाद पूरे देश में गैर भाजपा के इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना के सांसद राउत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री विजई सरदेसाई 3 विधायकों के साथ, शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है, ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ था। फिर हम अन्य राज्यों में जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन जारी करने के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है, हमलोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं, महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading