पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव के बाद हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी- प्रियंका गांधी

पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव के बाद हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी- प्रियंका गांधी

बलात्कार के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई.
प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती. उन्होंने लिखा, यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि विशेष जांच दल को भाजपा नेता चिन्मयानन्द को गिरफ्तार करना पड़ा.
प्रियंका ने यह भी कहा कि जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे. गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित छात्रा ने कहा था कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں