‘पीछे तो देखो’ बोलने वाला पाकिस्तानी बच्चा छागया, विज्ञापन के लिये कम्पनियों ने लगाई लाईन,देखिए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया का दिल जीतने वाला पठान बच्चा पीर अहमद शाह दुनियाभर में मशहूर हो चुका है,फैन्स फॉलोइंग से तहलका मचाने वाले इस गोल मटोल बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसके बाद लाखों लोगों ने इस बच्चे को अपना प्यार दिया ।

पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले इस बच्चे का वीडियो ‘पीछे तो देखो’ कहकर फेमस हुआ ये बच्चा अब बहुत आगे निकल चुका है। अपनी क्यूनेट की वजह से इस बच्चे को विज्ञापन मिल रहे हैं और ये बच्चा जमकर पैसे छाप रहा है। सब इस बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हैं और आलम ये है कि इस बच्चे के पास सोशल मैसेज वाले विज्ञापनों की भरमार लगी है।

हाल ही में इस बच्चे को तेल का विज्ञापन करते हुए देखा गया था। इसके अलावा अहमद के पास फ्रूट ड्रिंक का विज्ञापन करते हुए भी देखा गया। अहमद का ये अंदाज न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

अहमद 4 साल का है। अहमद के वीडियो में दिखता है कि वह बातें बनाने में माहिर हैं। इस उम्र में बच्चे की तेज-तर्रारी देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश होते हैं। अहमद पाकिस्तान के टीवी शोज ‘गुड मॉर्निंग पाकिस्तान’ में भी नजर आ चुका है।

पिछले महीने ही अहमद की शोहरत देखते हुए उन्हें एक मिल्क कंपनी ने ब्रैंड एंबैसेडर बनाया है। ये कंपनी गाय का दूध बेचती है। इस कंपनी के लिए अब अहमद विज्ञापन करते नजर आएंगे।अहमद इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि बड़े-बड़े टीवी शोज उन्हें बुलाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए तैयार हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading