पीएम मोदी हर बार पाकिस्तान का नाम लेकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते- अशोक गहलोत

पीएम मोदी हर बार पाकिस्तान का नाम लेकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर पूरा देश एकसाथ है और कोई भी भारतीय कश्मीर पर पाकिस्तान की बुरी नजर को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो भारत का अभिन्न अंग है।

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, गहलोत शनिवार को बिड़ला सभागार में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर बार पाकिस्तान का नाम लेकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘आप हर बार पाकिस्तान का नाम लेकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते। पूरा मुल्क एक साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया और वह कोई गलतफहमी नहीं पाले। पूरा मुल्क एकसाथ रहेगा। कश्मीर अभिन्न अंग है। पूरा मुल्क साथ है।

उन्होंने कहा कि भारत ने दुनियाभर में खुद के लिए सम्मान अर्जित किया क्योंकि आजादी के बाद 70 साल में बनी सभी सरकारों ने लोकतंत्र को बरकरार रखा।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 के अधिकतर प्रावधान और 35-ए हटाए जाने के मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि वहां के लोग 40 दिनों तक घरों में कैद रहे और मीडिया, इंटरनेट सब बंद था जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन दुनिया को पता होना चाहिए कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। क्या प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी नहीं है कि वे देश को बताएं कि कश्मीर में क्या चल रहा है। जो कार्रवाई की उसका क्या नतीजा निकला, देश के लिए आगे की नीतियां क्या हैं।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading