पीएम मोदी ने दिया एर्दोगन को झटका, तुर्की की यात्रा को रद्द किया!

पीएम मोदी ने दिया एर्दोगन को झटका, तुर्की की यात्रा को रद्द किया!

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाने और तुर्की द्वारा फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स बैठक में खुलकर पाकिस्तान का साथ देने के बाद, भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित तुर्की यात्रा को रद्द कर दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पीएम मोदी एक बड़े निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब जा रहे हैं। उन्हें वहां से तुर्की जाना था लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे।

तुर्की और भारत के रिश्तों में कभी बहुत गर्मी नहीं रही लेकिन इस यात्रा के रद्द होने से साफ है कि दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी की अंकारा यात्रा पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी थी और इसमें अन्य मुद्दों के अलावा व्यापार और रक्षा सहयोग पर बात होनी थी।

विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा पर कोई जानकारी नहीं दी है। मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “यात्रा पर कोई फैसला नहीं हुआ था। इसलिए इसे रद्द किए जाने जैसी कोई बात ही नहीं है।”

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں