पीएम मोदी को रुस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगा!

पीएम मोदी को रुस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्लादिवोस्तोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि पूर्वी आर्थिक मंच के लिए आपका निमंत्रण मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

यह दोनों देशों के बीच समर्थन को एक नया आयाम देने का एक ऐतिहासिक अवसर है। मैं कल पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेने का इंतजार कर रहा हूं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि आपने घोषणा की है कि मुझे रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मैं आपका और रूस के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। यह हमारे दो देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रदर्शित करता है। यह 130 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि रूस, भारत का अभिन्न मित्र और भरोसेमंद साझेदार है। आपने हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान केंद्रित किया है।

हम दो अभिन्न मित्रों के रूप में नियमित रूप से मिले हैं। मैंने कई मुद्दों पर आपसे टेलीफोन पर बात की है, मुझे कभी कोई झिझक नहीं हुई।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading