पीएम मोदी के घर जुटे बॉलीवुड स्टार, शाहरुख, आमिर खान भी मौजूद

पीएम मोदी के घर जुटे बॉलीवुड स्टार, शाहरुख, आमिर खान भी मौजूद

पीएम मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम पर कला और मनोरंजन जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, आमिर खान, आनंद एल राय सहित कई अऩ्य हस्तियां मौजूद रहीं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी सादगी के पर्याय हैं। उनके विचार दूर-दूर तक गूंजते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता की शक्ति अपार है और हमारे देश के लिए रचनात्मकता की इस भावना का दोहन करना आवश्यक है। जब महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की बात आई तो फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के कई लोगों ने शानदार काम किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने इन हस्तियों से दांडी में बने संग्राहलय और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा पर जाने की अपील की। फिल्म स्टार आमिर खान ने कहा, ‘बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की सोच रखने पर मैं पीएम मोदी की सराहना करना चाहता हूं। रचनात्मक लोगों के रूप में बहुत कुछ है, जो हम कर सकते हैं। मैं पीएम को आश्वस्त करता हूं कि हम इस पर ज्यादा फोकस करेंगे।’

वहीं शाहरुख खान ने कहा, ‘एक मंच पर सभी को इकट्ठा करने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं। मुझे लगता है कि हमें भारत और दुनिया को दोबारा गांधीजी से परिचित कराना होगा।’

आनंद एल राय ने कहा कि पीएम मोदी ने गांधी जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने में हमें शामिल करके इसके प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी जोड़ा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں