पानी बचाने के लिए आबिद सुरती द्वारा शुरू की गई पहल को दिल्ली में लागू किया जाएगा : सीएम केजरीवाल

पानी बचाने के लिए आबिद सुरती द्वारा शुरू की गई पहल को दिल्ली में लागू किया जाएगा : सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली : जाने-माने कार्टूनिस्ट, लेखक और जल संरक्षक आबिद सुरती के पानी बचाने का पायलट प्रोजेक्ट अब मालवीय नगर विधानसभा में शुरू किया जाएगा। मालवीय नगर में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के आधार पर इसे पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा। पानी बचाने के लिए आबिद सुरती द्वारा शुरू की गई पहल को दिल्ली में लागू किया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट में पानी की बर्बादी रोकने के लिए एक टीम बनाई जाएगी, जो घर- घर जाकर लोगों से अपील करेगी कि वे अपने घरों में पानी की टंकियों को चेक करें। पानी के दूसरे सोर्स को चेक करें और अगर पानी की लीकेज की समस्या है तो उसे उसी समय ठीक किया जाता है। टीम के साथ प्लंबर भी होते हैं। मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती टीम बनाएंगे, जो क्षेत्र में लोगों के घरों में जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने 21 शहरों की एक लिस्‍ट निकाली है, जहां पर आने वाले समय में पानी की बहुत समस्‍या होने वाली है। दिल्ली का भी उसमें नाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पानी की समस्या को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है और हमारा मानना है कि अगले 4-5 साल के अंदर दिल्‍ली में 24 घंटे पीने के पानी का इंतजाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में जल बोर्ड के साथ 3 घंटे की लंबी बैठक की है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि दिल्‍ली में पीने के पानी का हमें किसी भी तरह से इंतजाम करना है। जब साढ़े चार पहले आप सरकार बनी थी तो दिल्ली के 58 प्रतिशत घरों में पीने का पानी नल से आया करता था। बाकी दिल्‍ली में टैंकर से पानी जाया करता था। साल 2015 में 58 प्रतिशत घरों में टोंटी से पानी जा रहा था। आज 93 प्रतिशत दिल्‍ली में टोंटी से पानी जा रहा है। बहुत बड़े स्तर पर पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम दिल्‍ली में किया गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں