पाक सैनिकों द्वारा एलओसी पर गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद 4 घायल, पाक के कई सैनिक हताहत

पाक सैनिकों द्वारा एलओसी पर गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद 4 घायल, पाक के कई सैनिक हताहत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया. उसके कई सैनिक हताहत हुए हैं .

मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमापार से पूर्वाह्न करीब 11 बजे से गोलीबारी शुरू हुई. अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं.

प्रवक्ता के अनुसार शहीद सैनिक नायक रवि रंजन कुमार सिंह (36) बिहार के गोप बीघा गांव के थे. उनके परिवार में पत्नी रीता देवी हैं. प्रवक्ता ने कहा, वह बहादुर और सच्चे सैनिक थे एवं उनका मनोबल बहुत ऊंचा था. राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को लेकर सदैव उनका ऋणी रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक खबरें लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading