
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद पाकिस्तान की हरकतों के मद्देनजर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आज यह स्पष्ट किया कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को उठाना बंद करे।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, रविश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद के हालात पर सवालों के जवाब दिये।
रविश कुमार ने कहा कि दुनिया के मंच पर पाकिस्तान यह प्रोजेक्ट करना चाह रहा है कि दोनों देशों का रिश्ता अलार्मिंग स्टेज पर पहुंच गया है, लेकिन हमने कहा हम यह नहीं मानते।
वहीं पाकिस्तान से भारतीय उच्चायुक्त की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पर मैं अभी सिर्फ यही कहूंगा कि वह अभी दिल्ली में नहीं हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source