
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब जाने का न्योता स्वीकार कर लिया है। मनमोहन सिंह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद पाकिस्तान जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने पूर्व प्रधानमंत्री को करतारपुर जाने का न्योता दिया था,जिसको मनमोहन सिंह ने कबूल कर लिया है।
Manmohan Singh has also agreed to join the first all party 'Jatha' to Kartarpur Sahib Gurdwara.https://t.co/gM0bFyhWc5
— India Today (@IndiaToday) October 3, 2019
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने मनमोहन सिंह को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे मनमोहन सिंह ने ठुकरा दिया था।
बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया है।करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर को भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए खोला जाएगा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source